रांची : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को बुलायी गयी है. शिबू सोरेन की अध्यक्षता वाली इस समिति की बैठक में में समिति के सारे सदस्यों को बुलाया गया है. शिबू सोरेन के रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गयी है. बैठक का समय सुबह 11 बजे से है. इसको लेकर एक नोटिस जारी किया गया है. गौरतलब है कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद पूर्व सीएम गुरुजी शिबू सोरेन के नेतृत्व में 9 सदस्यी झारखंड राज्य समन्वय समिति गठित की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इनके चार सदस्यों को मंत्री का दर्जा प्राप्त है. शिबू सोरेन को समिति का चेयरमैन बनाया गया है जबकि कांग्रेस के प्रदेश राजेश ठाकुर, सरफराज अहमद, फागु बेसरा, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है जबकि बंधु तिर्की को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इस समिति के चार लोगों बिनोद पांडेय, योगेंद्र महतो, फागु बेसरा और राजेश ठाकुर को मंत्री का दर्जा प्राप्त है. इन सारे लोगों को मंत्री की सारी सुविधाएं सरकार की ओर से दी जाती है. इस समिति का कार्यकार तीन साल है. इस समिति की बैठक हर माह ोनी है, लेकिन लंबे वक्त से इसकी कोई बैठक नहीं हुई थी.











