
रांची/जमशेदपुर : झारखंड के लिए रविवार का दिन काफी बेहतर रहा. रविवार को एक भी पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया. यह सुखद खबर रविवार को आयी. हालांकि, जमशेदपुर में रविवार को काफी ज्यादा टेस्ट हुई है. डीसी रविशंकर शुक्ला की मेहनत के बाद टेस्ट की रफ्तार में तेजी आयी है. उधर, साउथ से आए चार मजदूरों में कोरोना के लक्ष्ण दिखाई दिए हैं. मनोहरपुर में जांच के दौरान इन मजूदरों को करीब 104 डिग्री बुखार था. जांच टीम ने तत्काल इन मजदूरों को अलग कर इन्हें गंभीर मानते हुए एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां इन सभी का सैंपल लेकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है. अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इनमें कोरोना है या नहीं. वहीं एमजीएम वायरोलॉजी लैब में रविवार को कुल 266 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. यह अस्पताल में एक दिन में सर्वाधिक सैंपल जांच करने का अब तक का यह सबसे अधिक रिकार्ड है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लैब में एक दिन में 300-400 के बीच सैंपल जांच करने का लक्ष्य रखा गया है. रविवार को हुए कुल सैंपल में से 78 सैंपल रांची का तथा शेष कोल्हान व अन्य जिलों से था. मालूम हो को रिम्स, रांची का लैब तीन दिनों के लिए बंद किया गया है और वहां से सैंपल भी अभी जांच के लिए एमजीएम लैब ही आ रहा है. दूसरी ओर जिला सर्विलांस टीम की ओर से रविवार को कुल 201 सैंपल जांच के लिए एमजीएम भेजा गया है। इसमें से 150 सैंपल कोटा से आए छात्रों का है तथा शेष बाहर से आए मजदूरों तथा शहर के अन्य क्षेत्रों के संभावित मरीजों का है. इस तर से रविवार तक जिला सर्विलांस टीम की ओर से अबतक 1596 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है जिसमें से 1377 की रिपोर्ट आ चुकी है जो सभी निगेटिव है. वहीं 291 की जांच प्रक्रिया चल रही है जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है.







