
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व अज्ञात अपराधियों द्वारा एक 70 वर्षिय वृद्वा की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। इस हत्कांड का उदभेद कर बंदगांव पुलिस नें दो युवक को किया गिरफ्तार।ज्ञात हो की 30 अप्रेल को बन्दगाँव थाना अन्तर्गत ग्राम – बरजो में पोगलो बोदरा , उम्र करीब 70 वर्ष की हत्या हुई था । जिसके संबंध में मृतक की बहु मकी बोदरा के फर्दबयान के आधार पर बन्दगाँव थाना कांड 05 / 20 , दिनाक 30 . 04 . 2020 , धारा – 3021 34 भा0द0वि0 एवं 3 / 4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 ( झारखण्ड ) अंकित किया गया , जिसमें अनुसंधान के क्रम में गाँव के नामजन बोदरा एवं सनिका बोदरा के द्वारा यह घटना कारित करने की बात प्रकाश में आई । इन दोनो ने स्वीकारोक्ती बयान में अपना अपराध स्वीकार किया तथा इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी ( कुल्हाड़ी एवं लाठी ( खुंटा ) को बरामद किया गया है , इन्हे शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-सनिका बोदरा , उम्र – 50 वर्ष , नामजन बोदरा , उम्र – 30 वर्ष
ये हुआ बरामद- खून लगी मिट्टी, मृतक द्वारा पहने गये खून लगा टी – शर्ट, हत्या में प्रयुक्त टांगी ( कुल्हाड़ी, हत्या में प्रयुक्त लाठी ( खुंटा )
छापामारी दल के सदस्य– पुअनि सोहन लाल ( थाना प्रभारी , बन्दगाँव थाना ), परी0 पु0अ0नि0 विलसन गुड़िया ( अनुसधानकर्ता ), परी0पुअनि सुबोध सिंह मुण्डा, सैट – 08 के पदाधिकारी सअनि राज कुमार रजक , गुईया कुदादा एवं सशस्त्र बल ।





