
रांची : झारखंड राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.एक तरफ मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है तो दुसरी तरफ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढने लगी है. आपको बता दे कि अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 3 हो गई है. रांची की दूसरी 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत मंगलवार को हो गई. कोरोना से इसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है.बताया जा रहा है कि यह महिला किडनी की समस्या से पीड़ित थी. इसे 6 अप्रैल को रिम्स में एडमिट किया गया था. रिम्स में इस महिला का 2 बार डायलिसिस किया गया है.कोरोना से मरने वाली इस महिला के परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हैं, जिन्हें रिम्स में ही भर्ती किया गया है. ज्ञात हो कि सोमवार को कोरोना ने राज्य के नए क्षेत्र संताल परगना के देवघर में भी दस्तपक दी है. इससे सरकार के समक्ष चुनौतियां और भी बढ़ गई हैं. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में जहां राज्यर की पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी, तमाम उपायों के बावजूद वहां प्राय: हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं. राज्यल के कुल कोरोना संक्रमित 45 मरीजों में से 25 रांची के हिंदपीढ़ी के ही हैं. और इस तरह राँची का हिंदपीढ़ी झारखण्ड का हॉटस्पॉट बन चूका है. इधर राज्यन के सबसे बड़े अस्पीताल रिम्स के लैब में 500 से अधिक सैंपल जांच के लिए पेंडिंग है. ऐसे में मरीजो की संख्यात और बढ़ने की आशंका से इन्कातर नहीं किया जा सकता. हालांकि इस बीच राहत भरी खबर यह रही कि कोरोना संक्रमित चार पुराने मरीज स्व स्था हो गए हैं. स्वाखस्य्को विभाग ने चार नए मामले मिलने और चार पुराने कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है. इन चार नए मरीजों को मिलाकर अबतक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्याे 45 पर पहुंच गई है. बोकारो में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 45 पर पहुंच गया है.इसके साथ ही सिर्फ रांची में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा 25 छू गया. बोकारो में अबतक कुल 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं. देवघर भी अब कोरोना संक्रमित जिले में शामिल हो गया है. बताया गया है कि कोरोना संक्रमित यह मरीज लॉक डाउन के क्रम में पंजाब से कमाकर घर लौटा था. इधर, बोकारो में मिला कोरोना संक्रमित उसी साड़म गांव का है, जहां से पहले एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है. सोमवार को मिला कोरोना पॉजिटिव उसी के परिवार से संबद्ध है. 40 साल के इस मरीज में संक्रमण की पुष्टि पीएमसीएच, धनबाद ने की है. खास बात यह है कि इधर राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी इलाका पहले ही सूबे में हॉट स्पॉुट का रूप अख्तियार कर चुका है.लेकिन अब बोकारो भी बुरी तरह घातक संक्रमण के दायरे में आ गया है. 10 मरीज मिलने के बाद इस इलाके में कोरोना का खौफ बढ़ गया है.ज्ञात हो कि अब तक रांची में 25, बोकार में 10, धनबाद में 02, हजारीबाग में 03,सिमडेगा में 02, गिरिडीह में 02 और देवघर में 01 मरीज की पुष्टि हुयी है. इसके साथ ही तीन मरीज की मौत हो चुकी है. और 45 में से 4 मरीज स्व स्थप हो गए हैं. 39 एक्टिव मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है.
दूसरी ओर, राजधानी रांची में कोरोना वायरस के डर से क्वारंटाइन में रखे गये लोगों में से एक व्यक्ति ने रांची के ही लेक व्यू अस्पताल के तीसरे मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. वह काफी दिनों से क्वारंटाइन में रखा गया था. उसको उसी नर्सिंग अस्पताल में टेस्ट करने के बाद से क्वारंटाइन में रखा गया था. वह काफी दिनों से डिप्रेशन के शिकार हो गये थे. मानसिक रुप से परेशान होने के बाद उक्त युवक ने अस्पताल के ही तीसरे मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. उसका उसी अस्पताल में गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा था. करीब दो घंटे के इलाज के बाद उसकी अस्पताल में ही मौत हो गयी.















