देवघर : बुधवार को बाबा बैधनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी. तड़के सुबह से ही आम श्रद्धालुओं की कतार के अलावे, शीघ्र दर्शनम और वीआईपी लाइन भी काफी लंबी हो चुकी थी. वहीं मन्दिर प्रांगण में पांव रखने तक कि जगह नहीं थी, हर कोई जल्द से जल्द मंदिर में प्रवेश लिए आतुर दिख रहे थे. वहीं मन्दिर प्रांगण में ढेरों धार्मिक आयोजन लोगों को करते देखा गया. मौके पर तीर्थ पुरोहित अजय परिहस्त ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जून को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इसके बाद शाम 06:12 बजे से एकादशी तिथि”निर्जला एकादशी” प्रारंभ हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

आज के विशेष दिवस पर लोग मुंडन, जनेउ आदि जैसे धार्मिक मांगलिक कार्य करते हैं. मन्दिर प्रांगण में महादेव के पंचशूल के नीचे किया गया. हर आयोजन का अपना एक विशेष महत्व होता है. वहीं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के कर्मी अपनी ड्यूटी में तैनात दिखे. वहीं पार्वती मन्दिर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु गर्मी से व्याकुल आपस में उलझते भी दिखे. बाद में मन्दिर के कर्मी और सिपाही मौके पर पहुंच कर इन्हें व्यवस्थित किया.







