• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand deoghar mnrega workers appeal : देवघर के हड़ताली मनरेगा कर्मियों की सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री से मार्मिक अपील, कहा- संघर्ष नहीं समाधान उनकी मांग, 90 दिन से जारी हड़ताल से चरमराई आर्थिक स्थिति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देवघर : देवघर मनरेगा कर्मी संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र झा ने राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम एक मार्मिक पत्र लिखा है. मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से जहां एक ओर मनरेगा योजनाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के कार्यों में बाधा आई है, वहीं पिछले लगभग 90 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मियों की माली हालात पूरी तरह चरमरा गई है. वहीं शनिवार को मनरेगा कर्मियों ने राज्य के मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम एक मार्मिक अपील की है. उन्होंने बताया है कि “दर्द की भी एक सीमा होती है, लेकिन मनरेगा कर्मियों का धैर्य आज भी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.” मुख्यमंत्री जी एवं माननीय मंत्री जी, आज 90 दिन से अधिक बीत चुके हैं. झारखंड के हजारों मनरेगा कर्मी अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन इस संघर्ष के पीछे केवल मांगों की सूची नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की पीड़ा, आंसू और टूटती उम्मीदें भी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

किसी कर्मी के घर में बच्चों की स्कूल फीस बकाया है, किसी के माता-पिता दवा के अभाव में दर्द सह रहे हैं, किसी की बेटी की पढ़ाई रुकने के कगार पर है तो किसी का परिवार कर्ज और आर्थिक तंगी के बोझ तले दबता जा रहा है. सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जिन कर्मियों ने वर्षों तक गांवों में विकास योजनाओं को सफल बनाने के लिए अपना जीवन खपा दिया, आज वही अपने भविष्य को लेकर असहाय खड़े हैं. पत्र में मुख्यमंत्री को इंगित करते हुए कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवक कोई अस्थायी आंकड़ा नहीं हैं. ये वे लोग हैं जिन्होंने झारखंड के गांवों में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अपनी युवावस्था, अपना समय और अपनी ऊर्जा ग्रामीण विकास को समर्पित कर दी. आज जब उनके जीवन की सुरक्षा और सम्मान की बात है,तो वे केवल एक संवेदनशील निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मनरेगा कर्मियों ने मंत्री दीपिका पांडे से भी आग्रह करते हुए कहा है कि आप ग्रामीण विकास विभाग का नेतृत्व कर रही हैं. आपसे हजारों परिवारों को आशा है कि आप केवल विभागीय कार्रवाई की भाषा नहीं, बल्कि संवेदनशील समाधान की पहल करेंगी. एक मां की चिंता, एक पिता की बेबसी और बच्चों के भविष्य की चिंता को समझते हुए कोई सकारात्मक कदम उठाया जाएगा. वहीं कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कहा है कि यदि ग्रेड पे या अन्य मांगों पर तत्काल निर्णय संभव नहीं है, तो वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों के लिए ग्रामीण विकास विभाग अथवा अन्य उपयुक्त विभागों में सम्मानजनक समायोजन की नीति बनाकर स्थायी समाधान की दिशा में पहल की जाए. आंदोलनरत कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया रोककर संवाद एवं समाधान का रास्ता खोला जाए. मनरेगा कर्मियों के भविष्य, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को ध्यान में रखते हुए उच्चस्तरीय वार्ता कर शीघ्र निर्णय लिया जाए. उन्होंने कहा है कि यह केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अस्तित्व, सम्मान और भविष्य का प्रश्न है. उन्होंने “हमारी मांग संघर्ष की नहीं, समाधान की है” की बात करते हुए विश्वास जताया है कि सरकार संवेदनशीलता और न्याय के मार्ग पर चल कर ऐसा निर्णय लेगी जिसे  आनेवाले वर्षों में याद रखा जाएगा.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष
खबर

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

June 12, 2026
Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें
खबर

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

June 12, 2026
Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Next Post
Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

Jamshedpur attack - जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए - video

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News