देवघर : शुक्रवार को कर्मचारियों के हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने और निगम क्षेत्र में गंदगी का अंबार नहीं लगे, इसके लिए नगर निगम की उप महापौर टिप चटर्जी ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए कर्मचारियों के नेता संजय मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया. वहीं वार्ता के बाद फेडरेश के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि उप महापौर ने वार्ता के लिए बुलाया था, जिनके साथ लगभग 30 मिनट तक सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई.(नीचे भी पढ़ें)
डिप्टी मेयर ने हमारी मंगो को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि वित्तीय स्तिथि के आकलन के बाद आपकी मांगों को अवश्य पूरा किया जायेगा।बताते चलें कि इस वार्ता के लिए महापौर और नगर आयुक्त को भी सूचित किया गया था,पर संजय मंडल ने कहा कि उन लोगों ने वार्ता से इनकार कर दिया. उनका कहना है नगर निगम के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि जितनी जल्द उनकी मांगें पूरी करेंगे, उतनी जल्द हमारी हड़ताल टूटेगी और शहर फिर पटरी पर दौड़ेगा. इस दौरान मुख्य रूप से वार्ता में सुनील राम, बिरजू राम, चंदन राम, मुखिया धपरा, किसन राम, सुनील माहो, प्रदीप राम, पापू मेहतर, विजय राम, कुंदन, अजय, शंकर राम आदि शामिल थे.







