
देवघर : झारखंड के देवघर में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, दिल्ली से सांसद और गायक मनोज तिवारी समेत अन्य के खिलाफ देवघर के बाबा मंदिर थाना में केस दायर किया गया है. देवघर के पंडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर यह एफआइआर दर्ज किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इन दोनों सांसदों पर यह आरोप है कि 2 अगस्त को नियम के खिलाफ जाकर इन लोगों ने जबरन बाबा मंदिर के गर्भग्री में घुसकर पूजा अर्चना की. गौरतलाप है कि करीब 30 साल के बाद गायक और सांसद मनोज तिवारी पैदल कांवर यात्रा पर निकले थे और सांसद निशिकांत दुबे के साथ देवघर के बाबा मंदिर में भगवान शिव मंदिर में घुसकर पूजा अर्चना की. गौरतलाप है कि फिलहाल सावन के महीने में स्पर्श और मंदिर के अंदर जाकर पूजा करने पर पूरी तरह रोक है. इसके बावजूद दोनों सांसद गर्भगृह के अंदर जबरन घुसे और पूजा अर्चना कर लौट गए.











