
रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि रामदास सोरेन का शरीर कम कर रहा है लेकिन उनका ब्रेन डेड हो चुका है. आपको बता दे कि रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उनको ब्रेन हेमरेज हो गया था और उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था. उनको जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट किया गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

अपोलो के वरिष्ठ चिकित्सक उनके ब्रेन का इलाज कर रहे हैं और उनका मेडिकल हिस्ट्री अमेरिका के वरिष्ठ चिकित्सकों को भी भेजा गया है. बताया जाता है कि रविवार को या फैसला लिया जाएगा कि रामदास सोरेन के ब्रेन का ऑपरेशन किया जाना है या नहीं. फिलहाल रामदास सोरेन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा है कि उनके ब्रेन डेड हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में आंशिक सुधार हो रहा है, जो काफी अच्छा संकेत है. लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे रखा गया है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उनके शरीर में हल्की हलचल देखी गई है पहले से काफी बेहतर हुए है. यूरिन भी नॉर्मल पास हो रहा है , जिससे उम्मीद जगी है. यूएस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अशरफ से भी सलाह ली जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके स्वास्थ्य की पल पल की अपडेट्स दे रहे हैं.





