देवघर : देवघर में बुधवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया गया. इस दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का अभिनंदन किया गया. जिसमें समिति के कार्यकर्ता कई दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे. कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा सूर्य उदय होते हैं शंख ध्वनि तथा नगाड़ों के साथ प्रथम सूर्य का अभिनंदन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष कुलदीप महतो द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ कर किया गया. सूर्य मंत्र के द्वारा आहुति दी गई. समिति के विशाल के द्वारा उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम के महत्व को बतलाया गया तत्पश्चात समिति के नारायण टीब रैवाल द्वारा इसके ऐतिहासिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. अंत में भारत माता के गीत एवं सूर्य वंदना कर भगवान भास्कर को आरती किया गया तथा सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर मुंह मीठा करवाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम किशोर, संतोष शर्मा, पंकज, राकेश रंजन, प्रेम चौबे, मधुकर चौधरी राजेश केसरी, दिलखुश कुमार, उदय महाराज, प्रवीण सिंह, शैलेश कुमार, विजय पांडे, अशोक यादव, संदीप जयसवाल, चंदन भार्गव, अमरेश कुमार, रामानंद सिंह, विजया सिंह, रूबी द्वारी झा, रुद्र नारायण शर्मा, सोनी लक्ष्मी कुमारी, बबीता यादव, पिंकू वर्धमान सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे.












