रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दिपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी पुलिस अधीक्षकों को राज्य में उक्त त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष में 24×7 पुलिस पदाधिकारी व बल की प्रतिनियुक्ति करने, धनतेरस पर्व के मद्देनजर चोरी व छिनतई की घटना पर रोक लगाने हेतु बाजार क्षेत्र में नियमित गति करने, दिपावली पर्व के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अग्निशामन वाहनों को प्रतिनियुक्त करने, सभी छठ घाटों यथा नदी, तालाब, डैम आदि जगहों को सुरक्षित करने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जाने साथ ही अवैध शराब व ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त अपराधी के विरूद्ध कठोर वांछित कार्रवाई एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादे लिवास में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया. बैठक के क्रम में सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक महिना चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का सामाधान करने एवं सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावे रिहायसी इलाके में आवासीय कल्याण समिति का गठन कराने पर बल दिया. साथ ही चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को अपने मकान, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों में कार्यरत निजी कर्मियों का सत्यापन अवश्य करें तथा अपने मकान, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों आदि में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश देते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एटीएम के बाहर, बैंक, शहर के भीड-भाड़ वाले स्थानों व वाहन पार्किंग के इर्द गिर्द सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु वांछित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस बैठक में पटेल मयुर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वि०ता०, झारखण्ड, अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, अरबिन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक, विशा०, फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, राँची के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, उपाध्यक्ष राम बंगड़, सचिव रोहित अग्रवाल, संयुक्त सचिव नवजोत अलंग रूबल, संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड एवं सभी जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्षों ने भाग लिया.











