जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो एवं झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का चिकित्सकीय हालत जानने पहुंचे. इस क्रम में नेताद्वय ने अस्पताल के चिकित्सकों से उनके स्थिति के बारे में जानकारी ली. मंत्री के इलाज में लगे चिकित्सकों ने अद्यतन स्थिति की जानकारी दी एवं बताया कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी स्थिति तीव्र गति से सुधार हो. अस्पताल में शिक्षा मंत्री के पुत्र भी थे. (नीचे भी पढ़ें)

नेताद्वय ने उनके पुत्र को ढाढ़स बंधाया और कहा कि सब कुछ ठीक होगा. आपको बता दें कि इससे पहले भी सांसद रामदास सोरेन को देखने गये थे. वहीं, पूर्व केंद्रीय अर्जुन मुंडा उनके एयरलिफ्ट के वक्त रामदास सोरेन के साथ ही थे. अर्जुन मुंडा के पड़ोस में ही रामदास सोरेन का आवास भी है. पहले सांसद बिद्युत बरण महतो और अर्जुन मुंडा झामुमो में ही थे और रामदास सोरेन झामुमो में ही है. भले ही पार्टी बदल गयी, लेकिन निजी रिश्ते आज भी कायम है. रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की ये दोनों नेताओं ने हालात जानें.



