रांची : झारखंड में नवरात्र राजनीतिक सरगर्मी का वक्त होगा. सूत्र बताते है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो मंगलवार को झामुमो बची हुई जमशेदपुर, सिंहभूम और राजमहल सीट के लिए टिकटों की घोषणा कर दी जायेगी. बताया जाता है कि इसको लेकर झामुमो में लगभग तय कर लिया गया है. पार्टी में कई लोगों की वापसी होनी है, जिसको लेकर यह घोषणा बाकि है. वैसे संभव है कि अगर मंगलवार को टिकटों की घोषणा नहीं की गयी तो बुधवार को जरूर घोषणा हो जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्र बता रहे है कि 11 अप्रैल को कांग्रेस भी अपनी बची हुई सीटों के लिए टिकटों का ऐलान कर देंगे कि कौन कहां से प्रत्याशी होंगे. राजद भी अपनी टिकट की घोषणा करेगी. इस सप्ताह इसका ऐलान जरूर कर दी जायेगी. इसको लेकर अंदरखाने तैयारी कर ली गयी है. रविवार को झामुमो, कांग्रेस, राजद के नेताओं के बीच हुई बैठक में इसको लेकर सबकुछ तय कर लिया गया है. सिर्फ घोषणा बाकि है. बताया जाता है कि नवरात्र के मौके पर टिकटों की घोषणा के बाद चुनावी माहौल में और सरगर्मी आयेगी. अभी सिर्फ भाजपा के ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में नजर आ रहे है क्योंकि अब तक कांग्रेस, राजद और झामुमो ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है.




