जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर्वाधिक आबादी वाला इलाका माने जाने वाला मानगो की जनता पिछले दो दिनों से काफी परेशान है. बमुश्किल से 5 से 6 घंटा केवल बिजली की आपूर्ति हो रही है. बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी की आपूर्ति भी सही से नहीं हो पा रही है. उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लॉक डाउन के चलते लोग अपने हक अधिकार के चलते सड़क पर भी नहीं उतर पा रहे हैं.

लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और यह कभी भी फूट सकता है. बिजली की इतनी बदतर स्थिति को लेकर लोगों का कहना है कि पूर्व में ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया और कहा कि हम लोग रोड को जाम करेंगे,अंधेरे में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया हैं. विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में लॉक डाउन के चलते 144 धारा लगा हुआ है इसलिए हम लोग रोड जाम नहीं करेंगे. सरकार को संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने शंकोसाई में लोगों के बीच मोमबत्ती और माचिस का वितरण किया और लोगों को कहा कि सरकार में ऐसे ही जीवन यापन करना पड़ेगा.
भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि इसके बावजूद भी अगर स्थिति नहीं सुधरी तो हम लोग आधा घंटा के लिए एनएच-33 को क्षेत्र की महिलाओं के साथ सांकेतिक रूप में जाम करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी. आज के मोमबत्ती वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश साहू, कन्हैया ओझा, गोपाल यादव, मनोज ओझा, दुर्गा दत्ता, संजीव पांडा, विजय सोए, सुशीला शर्मा, शिव पांडे,मुख्य रूप से शामिल हुए.















