
जमशेदपुर : झारखंड में पूरे पांच साल तक आसानी से कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के घर नन्ही परी आयी. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के झारखंड में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रघुवर दास दादा बन गये. (नीचे पूरी खबर पढ़ें-वीडियो देखें)
उनके बेटे ललित दास और बहु पूर्णिमा दास को बेटी हुई. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दादा बनने की खुशी अपने ट्विटर हैंडल से लेकर फेसबुक पर किया है. एक निजी अस्पताल में बेटी के जन्म के बाद हरिद्वार से सीधे रघुवर दास अस्पताल पहुंचे और अपनी पोती को पहला दीदार किया और जब उसको वार्ड में दिया गया तो वार्ड में जाकर पोती को खेलाया, पुचकारा, प्यार किया. उन्होंने फेसबुक पर भी अपना वीडियो और तस्वीर को साझा किया है. पुत्र ललित दास और पुत्रवधु पूर्णिमा दास के साथ दादी और रघुवर दास की पत्नी रुक्मिणी देवी की तस्वीरों को भाजपा के कार्यकर्ता भी साझा कर रहे है. हालांकि, सबको रघुवर दास का दादा का प्रेम सबको भा रहा है.






