गिरिडीह: गिरिडीह जिले में शनिवार की देर रात गिरिडीह- दुमका एनएच 114 पर बेंगाबाद के फिटकोरिया मोड के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों में महिला व बच्चे शामिल है. स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रुप से घायलों को दूसरे स्थान रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुपुर थाना क्षेत्र के नैयाडीह में एक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. लौटते समय बेंगाबाद के फिटकोरिया मोड़ के पास एक कार ने मारुति को टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)
टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति ओमनी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी राजधनवार के रहने वाले है. कार पर सवार दो लोग थे. दोनों नशे में थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद कार ने सामने से आ रही मारुति ओमनी को टक्कर मार दी. घटना की सचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस अब इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.



