गिरिडीह: धनबाद- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मोहलीडीह नदी के पास रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ,जहां दो ट्रक के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दो ट्रक चालकों की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन मवेशियों की भी जान चली गयी. एक मृत चालक की पहचान उमेश दास के रुप में हुई,जो लेदा का रहने वाला था.दूसरे चालक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.(नीचे भी पढ़े)
मृतक उमेश दास के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया.पुलिस परिजनों को समझा- बुझाकर जाम को हटवाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमेंट लदे ट्रक व मवेशियों को ले रहे जा रहे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों ट्रक चालक व आधा दर्जन मवेशी की जान चली गयी. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.यह हादसा कैसे हुआ, किसकी गलती है सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.











