रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम सिंहभूम के द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम के नियमित पूरे शहर में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें पूरे जिले भर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 99 वर्षों से समाज को संगठित संस्कारित करने के लिए कार्य कर रहा है. उसी के नियमित यह वर्ष का पहला उत्सव वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम पर बौद्धिक के रूप में अरुण कुमार का उद्बोधन प्राप्त हुआ.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने मुख्य रूप से संघ शताब्दी वर्ष पर पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता पर्यावरण नागरिक कर्तव्य कुटुंब प्रबोधन और स्व का जागरण विषय पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला के सहसंघ चालक मनोज भगरिया झारखंड प्रांत के सह प्रांत करवा मोहन कच्छप समेत भारी संख्या में स्वयंसेवक संघ भी उपस्थित रहे. पथ संचलन भारत सेवा श्रम संघ से पोड़ाहाट स्टेडियम तक पहुंचा और बौद्धिक के रूप में अरुण कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया. हाथ में दंड और पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक अनुशासित रूप से चलते हुए क्षेत्र पथ संचलन करते हुए राष्ट्र एकता का संदेश दे रहे थे. लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पों की वर्षा कर उनका स्वागत किया. शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.














