
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकीज के पास एक खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग ट्रक के केबिन में पूरी तरह फ़ैल गई. इधर, ट्रक से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बर्मामाइंस पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ टाटा स्टील की दो दमकल मौके पर पहुंची. हालांकि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशमन यंत्र से काबू पा लिया था.

लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक वहां खड़ा था अचानक से धुआं निकलने लगा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.






