रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के संस्थापक सदस्य मुशाहिद खान ने लोक भवन में आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं गौ रक्षा के प्रति सहयोग और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
राज्यपाल का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचार प्राप्त हुए, जो समाज एवं राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान कई सारे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी.







