रांची: झारखंड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कृषि मंत्री के काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. जिससे प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत 5 लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुमला के बसिया प्रखंड में कृषि मंत्री के काफिले में चल रही गाड़िया आपसी में टकरा गयी, जिससे पांच लोग घायल हो गए.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं. जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रिया भगत समेत 5 लोग घायल हो गये. बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें आयीं हैं. बसिया की बीडीओ की टाटा सूमो कार में चल रहीं थीं. उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी. स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है.














