पोटका: प्रखंड के हाता में स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ हाता में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय 57वां महायज्ञानुष्ठान अखण्ड हरिनाम संकीर्तन व नवम विष्णु यज्ञ के दूसरे दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने यज्ञानुष्ठान में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. यज्ञ मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने हरि मंदिर में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में भी भाग लेते हुए हरिनाम का जाप किया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि रामगढ आश्रम हाता पूरे कोल्हान के लिए एक धर्मस्थली है. यहां विगत 57 वर्षों से यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन निरंतर माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर होता आ रहा है. उन्होंने कहा कि यज्ञ एवं हरिनाम के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि आती है. साथ ही समाज मे आपसी भाईचारा एवं सदभाव बढ़ता है. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता गणेश सरदार, बबलू सोरेन,रामरतन महतो,गुरूपदो महतो,गोपाल हांसदा आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर आश्रम कमिटी के सुधांशु शेखर मिश्र, दिलीप पंडा, किशोर नंद, अनिरुद्ध गोप, कृष्णा गोप, पंकज मंडल, शिबू भट्टाचार्य, राजेश मिश्र आदि उपस्थित थे., हरिनाम संकीर्तन के लिए राधा गोविंद संकीर्तन सम्प्रदाय (घाटशिला),शिवचरण दास गोस्वामी संकीर्तन सम्प्रदाय (पुरुलिया),भवेश एवं तारक सम्प्रदाय (खेदारडीह),सोनाराम दास गोस्वामी संकीर्तन सम्प्रदाय (पुरुलिया), हराधान दास गोस्वामी संकीर्तन सम्प्रदाय (पुरुलिया), हरेंद्र दास संकीर्तन सम्प्रदाय (पुरुलिया), लखिचरण सिंह मुंडा संकीर्तन सम्प्रदाय (बाघमुंडी) एवं देव चरण दास महिला सम्प्रदाय बामुन्डीह (झालदा) की टीम द्वारा संकीर्तन की प्रस्तुति की जा रही है.














