जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को एरिया में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बेटी और पिता की मौत की घटना के बाद से आज तक गुस्सा लोगों का शांत नहीं हो पाया है. उस एरिया में सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. (नीचे भी पढ़े)

आसपास के मुखिया और उपमुखिया लोग जुलूस लेकर निकले और टाटा मोटर्स, नुवोको कंपनी, टाटा पावर समेत अन्य कंपनियों की खड़ी करीब 30 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये. इन लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पर गाड़ियों के खड़ा होने के कारण ही इस तरह का हादसा होता है. इस इलाके में तीन कंपनियां है, लेकिन इन तीनों कंपनियों द्वारा सड़क पर लाइट तक नहीं लगाया गया है, जो सरासर गलत है.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा यहां प्रदूषण भी फैलाया जाता है. आम जन की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई कदम कंपनियां नहीं उठा रही है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. इसके बाद लोगों ने कहा है कि वे लोग इस मुद्दे को लेकर अब संघर्ष करेंगे ताकि इस तरह का हादसा फिर से नहीं हो सके.














