हजारीबाग: हजारीबाग के पद्मा ओपी अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया. टेलर व ट्रक के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद लंबा जाम लग गया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर के इंजन में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. वहीं ट्रक का भी आधा हिस्सा आग की चपेट में आ गया. ट्रक में लदे कोल्ड ड्रिक्स कई पेटियां भी जलकर नष्ट हो गईं.सूचना मिलने के बाद पद्मा ओपी प्रभारी और इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया. (नीचे भी पढ़े)
समय पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पाया गया, जिससे पूरे ट्रक और उसमें लदे सामान को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया. इस घटना में कोल्ड ड्रिक्स की पेटियां जलकर राख हो गईं. घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. हालांकि इससे उनकी जान बच गई. पुलिस उनकी पहचान करने और घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.













