जमशेदपुर : झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ वीडियो चैटिंग करते दिख रहे है. मंत्री खुद बनियान में है जबकि लड़की बिना कपड़े की है. दोनों के बीच अंतरंग बातें हो रही है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शार्प भारत नहीं करता है. इस मामले में माहौल गर्म हो गया है और मंत्री पर सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस मामले में कहा है कि सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है, वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है. इसके विरुद्ध एफआईआर करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा.



