
जमशेदपुर : एक ओर जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना की चेन को तोड़ने में लगे हुए है वहीं दूसरी ओर इन्ही के कार्यालय प्रभारी धौंस दिखाकर 45 साल से कम उम्र के लोगों को जबरन वैक्सीन दिलवा रहे है. यही नहीं इनके द्वारा वैक्सीन सेंटर का प्रभारी की जगह हस्ताक्षर भी किया गया और विरोध करने पर कर्मियों से मारपीट भी की गई. इस घटना के बाद इंसिडेंट कमांडर चंद्रदेव प्रसाद ने कदमा थाना में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने शिकायत में चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि कदमा न्यू फार्म एरिया में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. इस दौरान 100 लोगों को वैक्सीन लगनी थी. मौके पर मेडिकल अफसर और सुपरवाइजर मौजूद नहीं थे. उन्हे फोन कर जानकारी दी गई की बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी सेंटर में हंगामा कर रहे है. संजय तिवारी जबरन 45 वर्ष में काम 35 लोगों को वैक्सीन दिलवा रहे है. फार्म पर अधिकारी की जगह खुद संजय तिवारी अपना हस्ताक्षर कर रहे है. विरोध करने पर वह स्वस्थ कर्मियों से हाथापाई भी कर रहे है. इस इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
एक दिन नहीं रुक सकते थे तिवारी जी
फिलहाल सरकार के गाइडलाइन के अनुसार 45 वर्ष से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. सरकार ने कुछ दिनों पहले ही आदेश जारी किया था कि शुक्रवार से 18 वर्ष से ज्यादा को भी वैक्सीन दी जाएगी. फिर भी संजय तिवारी एक दिन रुक न पाए. वहीं इसके लिए सरकार ने कोविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है ताकि सभी का रिकॉर्ड रखा जा सके. अब लोगों को खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर नजर है कि वे खुद आगे आकर ऐसे उत्पाती सहकर्मियों पर कार्रवाई करेंगे या नहीं. अगर दोषी अधिकारी है तो उनके ऊपर कार्रवाई करें कि ऐसा गलत एफआइआर आपके लोगों पर कैसे कर सकते है.
इन पर दर्ज की गई प्राथमिकी
स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी, प्रदीप जायसवाल, पोलुस किस्कू, राहुल प्रमाणिक, मीना देवी, अजय कुमार, रंजीत प्रमाणिक, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजन कुमार, बबीता मुखी, गोपी प्रमाणिक, सुनीता देवी, उमा प्रमाणिक, शिव कुमार, सुमनदेवी, माला देवी, मुकेश पटेल, धर्मेंद्र कुमार, सौरभ गुलाटी, झुमा रॉय, निखिल कुमार झा, ओली मोहन्ति पंकज लाल, श्रद्धा दत्ता, आनंद यादव, मंजीत कुमार सिंह, विजिता दत्ता, संतोष कुमार, लालू सिंह, सोनी कुमार सिंघल, अभिषेक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार राज, दिनेश प्रताप सिंह और श्रद्धांजलि मंगराज.







