
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें झारखंड में चल रहीं स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद इनोवेटिव आइडिया के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विगत दिनों समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है कि राज्य के मेडिकल अस्पतालो में 24 घंटे सातों दिन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त किया जाए. इसको लेकर कार्य योजना सरकार की ओर से बनायी जा रही है. साथ ही कालाजार उन्मूलन, सिकल सेल एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन के साथ टीबी मुक्त झारखंड हेतु कार्य किया जा रहा है. राज्यपाल ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और स्वास्थ्य सेवा को सुधारने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए.














