
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में चल रही जमानत याचिका संबंधित सभी सुनवाई को भी स्थगित कर दिया गया है. झारखंड हाइकोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में गुरुवार को एक सूचना जारी कर दी है. हाइकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार संजीव दास ने सूचना जारी की है. इसके साथ ही हाइकोर्ट प्रशासन ने पिछले 4 दिनों से चल रहे सिर्फ अति महत्वपूर्ण और बेल मामले की सुनवाई को भी फिलहाल स्थगित कर दिया है. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलें को देखते हुए झारखंड हाइकोर्ट प्रशासन ने गुरुवार को एक सूचना जारी कर हाइकोर्ट में चल रही जमानत याचिका संबंधित सुनवाई को भी फिलहाल स्थगित कर दिया है. 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रहे सभी अदालतों को कोरोना वायरस से एहतियात बरतने को लेकर तत्काल स्थगित कर सिर्फ अति महत्वपूर्ण मामले और जमानत याचिका पर सुनवाई को जारी रखा गया था. लेकिन गुरुवार को उसे भी स्थगित कर दिया गया है. 4 दिन पहले झारखंड हाई कोर्ट प्रशासन ने संदेह के आधार पर हाइकोर्ट में हो रही सुनवाई को तत्काल स्थगित कर दिया था. पूरे परिसर को सेनेटाइज करने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया था. न्यायालय की सुनवाई पर फिर से अब 20 जुलाई को विचार किया जाएगा. इसके बाद कोई और फैसला लिया जायेगा.





