रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर आइएएस और आइपीएस का पिछले दिनों तबादला किया गया था. इस तबादला के बाद सारे पदाधिकारी एक एक कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच रहे है. खुद मुख्यमंत्र4 छुट्टी पर चल रहे थे. लिहाजा, अभी जाकर सोमवार को सारे आइपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की है. इसके तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव एवं उपायुक्त खूंटी आर रॉनिटा ने शिष्टाचार मुलाकात की. इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आइजी दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, आइजी बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, डीआइजी पलामू नौशाद आलम अंसारी, एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पाण्डेय, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी पाकुड़ निधि द्विवेदी एवं एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की.



