जमशेदपुर : पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस का विमान बर्ड हिट की शिकार हो गयी. इस घटना के बाद रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस घटना के बाद लोगों ने पायलट की सूझबूझ की सराहना की है. बताया जाता है कि पटना से उड़कर रांची इंडिगो एयरलाइंस का विमान रांची एयरपोर्ट में लैंड करने वाला था. लेकिन अचानक से एक पक्षी से वह फ्लाइट टकरा गया, जिसके बाद पायलट ने पहले तो अपना संतुलन खोया, लेकिन बाद में संतुलन संभालते हुए करीब 40 मिनट तक रांची एयरपोर्ट के आसपास विमान को उड़ाते रहे, जिसके बाद सफलतापूर्वक उन्होंने विमान की लैंडिंग करायी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले की जांच एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने शुरू कर दी है. इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है.



