रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का दूसरा दिन कई मायनों में यादगार रहा. एक ओर जहां उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता की बात कही. उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता सम्मेलन समूह की मुख्य अतिथि के रुप में लोगों को संबोधित किया. राज्य की विकास और तरक्की की चिंता की. वहीं नामकुम में आयोजित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के युग की बात कही. उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि स्ट्रीट वेंडर्स से डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे. (नीचे भी पढ़े)
छात्रों को इस दौरान कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर अपनी क्षमताएं बढ़ाएं. ट्रिपल आईटी इनोवेशन और रिसर्च हब के रुप में परचम लहराएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं में समाज बदलने और विकसित राष्ट्र बनाने की क्षमता है. उनको सही दिशा दिखाना, ये हमारा कर्तव्य है. कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अरुण जैन एवं निदेशक विष्णु प्रिये समेत अन्य लोग मौजूद थे.














