• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 12, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jharkhand INDIA candidates : जमशेदपुर सीट के लिए झामुमो कभी भी कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा, ये नाम हो सकते है घोषित, रांची से बन्ना गुप्ता, चतरा और गोड्डा से ये प्रत्याशी हो सकते है, धनबाद को लेकर परिवार में ही टसल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक काफी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गयी है. झामुमो द्वारा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की जानी है, जिसका इंतजार सबको है. बताया जाता है कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो अपनी ओर से मंगलवार को टिकट की घोषणा कर देगी. इसके तहत जमशेदपुर में झामुमो के कद्दावर नेता आस्तिक महतो को टिकट दे सकती है. वैसे ज्यादा संभावना यह भी है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को इंट्री दे दी जाये और उनको लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया जाये. कुणाल षाड़ंगी को मनाने की कवायद चल रही है क्योंकि लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत है और भाजपा ने उनको दरकिनार कर दिया है. खुद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नही चाहते है कि आस्तिक महतो को टिकट दिया जाये. वे भी कुणाल के पक्षधर है जबकि कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की भी रजामंदी है. लेकिन झामुमो के लगभग सारे बड़े नेता आस्तिक महतो के नाम पर सहमत है क्योंकि वे आंदोलनकारी रहे है और झामुमो की स्थापना में भी उनका अहम योगदान रहा है. (नीचे भी पढे़ं)

ADVERTISEMENT

ऐसे में वे पार्टी के भीतर में सबसे नंबर वन च्वाइस है. दूसरी ओर, सिंहभूम संसदीय सीट से जोबा मांझी को झामुमो अपना प्रत्याशी बना चुकी है. लेकिन हो समाज के विरोध के बाद प्रत्याशी बदलने की चर्चा भी हो रही है. वैसे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इससे इनकार किया है. इस पर कयास लगाया जा रहा है कि बदलने और नहीं बदलने को लेकर पार्टी में विरोधाभाष की स्थिति है. इस बीच झारखंड में कांग्रेस बची हुई सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को कर सकती है. रांची सीट पर कांग्रेस के पास तीन नाम है. रांची सीट पर जमशेदपुर पश्चिम से विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम सबसे ऊपर है. वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके सुबोध कांत सहाय और भाजपा से पांच बार के सांसद रामटहल चौधरी को भी रांची सीट के लिए दावेदार माना जा रहा है. सुबोधकांत सहाय कई बार रांची से सांसद रह चुके है. वहीं, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी को रांची का उम्मीदवार बनाने की संभावनाएं है. इसी तरह गोड्डा सीट से वर्तमान में विधायक दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे ऊपर है. गोड्डा सीट से वैसे कांग्रेस के फुरकान अंसारी और प्रदीप यादव का भी नाम है. इन तीन नामों में दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे ऊपर है और टिकट लगभग कंफर्म माना जा रहा है. कांग्रेस के पास धनबाद सीट भी है. धनबाद सीट पर बेरमो से विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह का नाम ऊपर है. इंटक के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा को टिकट देने को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के नेता और अनूप सिंह के छोटे भाई कुमार गौरव ने ही टिकट के लिए दावेदारी कर दी है. बताया जाता है कि कुमार गौरव का तर्क है कि चूंकि बेरमो सीट से अनूप सिंह को टिकट मिला था, इस कारण धनबाद सीट से लोकसभा का टिकट उनको ही दिया जाना चाहिए. (नीचे भी पढे़ं)

इस कारण ही वहां की घोषणा को रोकी गयी है. वैसे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी धनबाद लोकसभा सीट से अपनी ताल ठोंक रहे है. वे कांग्रेस से समर्थन मांग रहे है. झामुमो कह चुकी है कि अगर कांग्रेस समर्थन देगा तो उनको कोई दिक्कत नहीं है. वैसे धनबाद सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दावेदार है. ददई दुबे और रवींद्र पांडेय का भी नाम धनबाद सीट के लिए है. चतरा सीट से राजद भी ताल ठोक रही है, जहां से गिरीनाथ सिंह को दावेदार माना जा रहा है. लेकिन कांग्रेस वहां से अपना उम्मीदवार देना चाहती है. वैसे इस सीट से पूर्व प्रत्याशी केएन त्रिपाठी, अरुण सिंह और गुंजन सिंह को भी दावेदार माना जा रहा है. इन सारी टिकटों को लेकर सबकी निगाहें आलाकमान पर टिकी हुई है. कांग्रेस और झामुमो की घोषणा के बाद सारे 14 सीट पर प्रत्याशी तय हो जायेंगे, जिसके बाद चुनावी जंग और तेज होगी. अभी कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भग, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को टिकट दे चुकी है. झामुमो अपने कोटे से दुमका से नलिन सोरेन, गिरीडीह से मथुरा महतो, राजमहल से विजय हांसदा, सिंहभूम संसदीय सीट से जोबा मांझी, कोडरमा से सीपीआइ माले ने बिनोद कुमार सिंह और राजद ने पलामू से ममता भुइयां को टिकट दिया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Wednesday 17th April 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 17 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 17th April 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 17 अप्रैल 2024

Adityapur firing : आदित्यपुर में चली गोली, युवक घायल

Adityapur firing : आदित्यपुर में चली गोली, युवक घायल

Horoscope Know Your Day Thursday 18th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 18 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 18th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 18 अप्रैल 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

Jamshedpur jmm awareness camp : झामुमो की ओर से सोनारी में जागरूकता सह त्वरित समाधान शिविर आयोजित, आम लोगों को एसआइआर में की बारीकियों की दी गई जानकारी

Jamshedpur rural ashadhi puja : डुमरिया के गमिराकोचा जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा आयोजित, की गई अच्छी वर्षा, खेती व क्षेत्र की समृद्धि की कामना

Jamshedpur karma mahotsav : गोलमुरी तेली साहू समाज ने मनाया कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह, मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कर्मा महोत्सव को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

Jharkhand deoghar shravni mela preparation meeting : श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक, सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूरे करने के दिये निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

Jamshedpur jmm awareness camp : झामुमो की ओर से सोनारी में जागरूकता सह त्वरित समाधान शिविर आयोजित, आम लोगों को एसआइआर में की बारीकियों की दी गई जानकारी

Jamshedpur rural ashadhi puja : डुमरिया के गमिराकोचा जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा आयोजित, की गई अच्छी वर्षा, खेती व क्षेत्र की समृद्धि की कामना

Jamshedpur karma mahotsav : गोलमुरी तेली साहू समाज ने मनाया कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह, मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कर्मा महोत्सव को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

Jharkhand deoghar shravni mela preparation meeting : श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक, सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूरे करने के दिये निर्देश

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News