रांची : झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी और कोल्हान के पूर्व डीआइजी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनके साथ असम व मेघालय कैडर के सी वेंकट सुब्बा रेड्डी की भी इसी पद पर नियुक्ति हुई है.कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति की गई है. इस आदेश को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दी है. (नीचे भी पढ़ें)
कुलदीप द्विवेदी झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे सीबीआइ में डीआइजी के पद पर कार्यरत थे. ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति पांच साल यानी 17 जनवरी 2029 तक की अवधि के लिए की गई है.











