
जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा संगठन का विस्तारीकरण किया गया है, जहां युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह को सर्वसहमति से करणी सेना झारखंड प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. जमशेदपुर के मानगो के बालीगुमा ग्रीनसिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक विनय सिंह ने निर्मल सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन में स्वागत व सम्मान किया और संगठन को मजबूती प्रदान देने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में मौजूद कोल्हान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पूर्वी सिंहभूम युवा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह व युवा सचिव अमित सिंह मौजूद थे.







