
रांची : झारखंड सरकार के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से झारखंड किशोर न्याय (देखरेख एवं संरक्षण) के लिए किशोर न्याय बोर्ड का गठन किया है. हर जिलें में खाली पदों पर राज्य सरकार ने औपबंधिक बहाली की है. इसके तहत जमशेदपुर से सोनारी कागलनगर निवासी वर्णाली चक्रवर्ती को जमशेदपुर से सदस्य नियुक्त किया है. वह विधि (लॉ) में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्णाली चक्रवर्ती पिछले 30 वर्षों से बच्चों और महिलाओं के बीच कार्य कर रही हैं. विशेषकर आदिम जनजाति के बच्चों के उत्थान के लिए वे पिछले 20 वर्षों से लगातार प्रयासरत हैं. सामाजिक संस्था युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड पूर्वी सिंहभूम का सदस्य बनाया गया है. उनका चयन महिला समाजसेवी के रूप में हुआ है. इसके अलावा जमशेदपुर से ही सीमा कुमारी को भी बहाल किया गया है. सीमा कुमारी को जमशेदपुर के साकची जेल चौक के पास रहती है. कुल 19 लोगों को नियुक्त किया गया है. इसमें बोकारो से अश्विनी कुमार, बोकारो से उम्मा त्रेहान, चतरा से नर्मदेश्वर सिंह, चतरा से प्रियंका अधिकारी, देवघर से अजय कुमार सिन्हा, देवघर से सुनीता कुमारी, धनबाद से पूनम सिंह, दुमका से किरण तिवारी, गिरीडीह से बिमल कुमार यादव, गुमला से सुषमा देवी, गुमला से तागरेन पन्ना तिर्की, हजारीबाग से प्रीति सिन्हा, हजारीबाग से बिनिता कुमारी जैन, जामताड़ा से रजनीकांत दुबे, जामताड़ा से संचिता दान, खूंटी से सुजीत बरन गोस्वामी, कोडरमा से हरिशंकर कुमार, लातेहार से कल्पना तिवारी, लोहरदगा से कौशल किशोर, पलामू से मालती कुमारी और शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी, रामगड़ से कौशल किशोर मिश्रा और प्रतिमा तिवारी, रांची से विनिता जयपुरियार, साहिबगंज से हेमलता, सिमडेगा से किरण चौधरी को नियुक्त किया गया है. इन सारे लोगों को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है.












