कोडरमा : झारखंड के कोडरमा घाटी में हुए करीब 80 लाख रूपये मूल्य के सोने कि लूट की घटना का 48 घंटे के अन्दर पुलिस ने उदभेदन कर लिया है. 15 जून की रात्रि में कोडरमा थाना क्षेत्रन्तर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग तारा घाटी में एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार में कोलकता से छपरा (बिहार) जा रहें दीपक कुमार गुप्ता नामक सोने के व्यापारी जिसका सोने-चांदी का छपरा में आभूषण का दुकान है तथा कोलकता से सोने-चांदी को खरीदकर अपना व्यवसाय छपरा जिला में करते आ रहें है. उक्त तिथि को भी आवेदक तथा साथ में सवार स्टाफ के साथ कोलकता से सोने का बिस्किट लेकर छपरा जाने के क्रम में कुछ अपराधियो के द्वारा मारपीट कर सोना लूटने की घटना को अंजाम दिए जाने के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्राथमिकी में दिए गए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में चार एसआइटी टीम का गठन किया गया. गठित टीमो के द्वारा मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार झारखण्ड एवं बिहार राज्य के विभिन्न संभावित ठिकानो पर लगातार सघन छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीमो के द्वारा झारखण्ड एवं बिहार राज्य के सीमा क्षेत्रान्तर्गत कोडरमा घाटी, रतनपुर मोड के पास से भाग रहें संदिग्ध वाहन संख्या- बीआर27यू 9580 को पीछाकर वाहन को रोका गया. उक्त वाहन में सवार व्यक्तियो को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया गया. पूछताछ के क्रम में पकड़ाये व्यक्तियो ने अपना नाम नवादा का रजौली का रहने वाला अमन कुमार, सोनु कुमार, नितीश कुमार और मो0 कासिम बताये. पूछताछ के दौरान पकड़ाये व्यक्ति नितीश कुमार द्वारा बतलाया गया कि 15 जून को अपने भतीजा विक्रम कुमार तथा भांजा सोनु कुमार उर्फ सौरभ कुमार को कोडरमा रेलवे स्टेशन लेने आया था. वापस अपने घर रजौली जाने के क्रम में कोडरमा घाटी में भतीजा को उल्टी होने लगा तो गाड़ी को घाटी में रोका गया. घाटी में पहले से वादी कि खराब गाड़ी को देखकर मदद के लिए पहुंचे. इस बीच नितीश का भगीना का मोबाइल गिर गया. खोजबीन के क्रम में सोने कि बिस्किट होने की जानकारी मिली. (नीचे भी पढ़ें)
यह देख नितीश के मन मे लालच आ गया तथा इसकी जानकारी अपने सहयोगी मो कासीम उर्फ गोरे, सोनु कुमार तथा अमन कुमार को दिया एवं सोने को लूटने का साजिश रचा तथा वादी के गाड़ी के पास पहुंच कर, मारपीट कर सोने को लूट लिए. पकड़ाये गए व्यक्तियो से बारी-बारी से तलाशी लिया गया, तलाशी के क्रम में वाहन में सवार मो० कासीम उर्फ गोरे के पास से काले रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ 673.7 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट (करीब 70 लाख) को पाया. उल्लेखनीय है कि पाये गए सोने को बिस्किट एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया तथा सवार व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया. संलिप्त मो कासीम के द्वारा बताया गया कि उसका भाई गुड्डू खान के द्वारा लूटे गये सोने में से 100 ग्राम काटने के एवज में कांड में गिरफ्तार टिंकू कुमार को कुछ रूपये देने की बात बतायी गयी. गठित टीम के द्वारा गुड्डू खान तथा टिंकू कुमार को गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया. गठित टीम के द्वारा गुड्डू खान घर के छापामारी किया गया परन्तु घर से फरार पाया. गुड्डू खान के वाहन संख्या बीआर 21पी 2902 (महिंद्रा एक्यूवी 500) को जप्त किया गया. गुड्डू खान की गिरफ्तारी हेतु टीम अलग अलग ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है. महज 48 घंटो के अन्दर गिरफ्तार कर कांड का उदभेदन किया गया है. कोडरमा पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कांड के उद्भेदन हेत गठित टीमो में शामिल प्रत्येक पुलिस पदाधिकारियो को 2000 रूपये एवं सशस्त्र बल में शामिल प्रत्येक पुलिस कर्मियो को 1000 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया.














