रांची: श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड पुंदाग मे स्थित झारखंड का सबसे बड़ा सुप्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. तथा भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देख मंत्र-मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे हैं. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मंदिर की समय सारणी मे थोड़ा परिवर्तन किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

प्रबंधन कमेटी के आदेशानुसार सोमवार से शनिवार तक मंदिर का पट खुलने का समय प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे खुलेगा तथा बंद होने का समय दोपहर 12:30 बजे रहेगा. मंदिर पुनः अपराह्न 4 बजे खुलेगा तथा रात्रि 9:00 बजे बंद हो जाएगा. तथा आरती का समय प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से संध्या 7:00 बजे तक रहेगा, रविवार को मंदिर प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, तथा अपराह्न 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा. प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:00 बजे से अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है. मंदिर मे वृंदावन के पुजारी अरविंद पांडे है जो की दिन-रात भगवान श्री राधा- कृष्ण की सेवा में कार्यरत हैं.




