जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित ”सेक्सी चैट” के वायरल वीडियो को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता की दिल्ली में क्लास लगी है. बताया जाता है कि उन्होंने वहां कांग्रेस मुख्यालय में वरीय अधिकारियों से मुलाकात की है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय से भी मुलाकात की है. उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है और बताया है कि यह फर्जी वीडियो है, जिसके जरिये उनको फंसाया जा रहा है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
फिलहाल, कांग्रेस मुख्यालय ने तय किया है कि अभी मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. कर्नाटक का चुनाव के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस की ही अंदरुनी तरीके से मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठायी गयी है. ऐसे कांग्रेसी यह कह रहे है कि जब विधायकों के कैशकांड के मामले में कांग्रेस ने तीन तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया तो ऐसे मामले में क्यों कांग्रेस पीछे हट रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर कई तरह के सवाल कांग्रेस में ही उठने लगे है. इसको लेकर कांग्रेस आलाकमान और प्रभारी पर ही उठने लगे है कि क्या तीन विधायकों के खिलाफ जांच होने के बाद सस्पेंशन की कार्रवाई की गयी थी. अगर नहीं तो फिर मंत्री बन्ना गुप्ता के पक्ष में इतना क्यों हवा बहाया जा रहा है. वैसे कांग्रेस फिलहाल मंत्री बन्ना गुप्ता के पक्ष में है और नेताओं को साफ तौर पर आदेश दिया गया है कि वे लोग मंत्री का बचाव करें.



