
जमशेदपुर / रांची : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के शून्यकाल के तीसरे दिन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष पटमदा प्रखंड स्थित पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला की स्थापना सन 1993 को हुई थी, जो कॉलेज जमशेदपुर मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है, यह क्षेत्र सुदूरवती ग्रामीण, आदिवासी एवं मुलवासी बहुल क्षेत्र है. उक्त कॉलेज नैक द्वारा ग्रेड -बी मान्यता प्राप्त है. उक्त कॉलेज की सम्बन्धता 2007 एवं वर्ष 2009 में क्रमश: राशि विश्वविद्यालय एवं कोल्हन विश्वविद्यालय के पास है. वे आसन के माध्यम से लोकहित एवं जनहित में ऊपर वर्णित कॉलेज का सरकारीकरण सरकार से मांग किया है.














