रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में पिछले एक सप्ताह से लगातार रुक -रुक कर हो रही बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लोगों उमस और गर्मी खूब सताएगी. राज्य के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में इस सप्ताह बारिश होने की उम्मीद कम है. पूर्वानुमान में बताया गया था कि तीन से पांच जून के बीच झारखंड में मॉनसून की बारिश हो सकती है. परंतु झारखंड में मॉनसून की रफ्तार थम गयी है. मौसम कैंद्र ने निदेशक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड में मॉनसून की बारिश 10 जून या उसके बाद हो सकती है. इसलिए लोगों को अब मॉनसून का इंतजार 10 जून तक करना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले 24 घंटे का तापमान – राज्य में अगले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं लातेहार का न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक वर्षा साहेबगंज के राजमहल में 32.6 डिग्री दर्ज की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं कहीं पर गर्जन वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. इन जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर और साहेबगंज जिला शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले वर्ष छह दिन देरी से पहुंचा था मॉनसून – मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले वर्ष 6 दिन विलंब से पाकुड़ के रास्ते झारखंड में मॉनसून की एंट्री हुई थी. 2023 में चार दिन देरी से 19 जून को पहुंचा था. 2021 में मॉनसून समय से पहुंचा था. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले 10 वर्षों में मॉनसून का आगमन
साल —— तिथि
2015 — 21 जून
2016 — 17 जून
2017 — 19 जून
2018 — 21 जून
2019 — 21 जून
2020 — 13 जून
2021 — 12 जून
2022 — 17 जून
2023 — 19 जून
2024 — 21 जून











