रांची : झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह होंगे. झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश देर शाम को जारी कर दिया. अजय कुमार सिंह अब तक झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह एमडी के तौर पर काम कर रहे थे. वे एसीबी के डीजी के भी प्रभार में थे. अजय कुमार सिंह के अलावा डीजीपी के पद पर अजय भटनागर और अनिल पालटा भी दौड में थे. इसमें से अजय सिंह को ही नया डीजीपी नियुक्त किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी को रिटायर कर गये थे. उसके बाद से यह पद खाली था, जिसको लेकर सरकार की किरकिरी हो रही थी. नये डीजीपी अजय कुमार सिंह 1989 बैच के है.



