पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत हीरा सिकनी गांव में बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार(70) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गयी. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही हत्या के आरोप में पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या में शामिल 16 किशोर को भी पकड़ा गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वनाथ रजवार का अपने गोतिया कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. होली के दिन दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
जो देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया. इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की हत्या कर दी. इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर कपिल रजवार व बेटे आनंद रजवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.इस हत्या में एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. हुसैनाबाद थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना घटी है. इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.







