मेदिनीनगर (पलामू): राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई 1991 से मनाया जाता है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्या के बाद से ही राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. 21 मई को आतंकवाद को खत्म करने और शांति सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालती है.(नीचे भी पढ़े)
आतंकवाद विरोधी दिवस स्मरण ,चिंतन और कार्रवाई का दिन है. आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है. वे केवल विनाश की भाषा समझते है और बेकसूरों को लहू पीना जानते है. आतंकवाद विरोधी दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. क्योंकि देशवासियों को अपने दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने और सावधान रहने का आग्रह करता है. मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही आतंकवाद का खात्मा होगा. प्रदुम्न तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी के अस्मृति में ही राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर कृष्णा राम, संतोष विश्वकर्मा, शिवनारायण शाह, नवनीत कुमार, जयपाल मोची, सुरेंद्र राम, पिंटू पासवान, राजीव कुमार, उमेश पासवान, संजय मिस्त्री, मनोज सिंह ने उपस्थित लोगों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.











