रांची : झारखंड की राजधानी रांची के जीपीओ में ऑल इंडिया पोस्टल, आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का 12 वा स्थापना दिवस मनाया गया . राज्य सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में वेल्लोर में इसका गठन किया गया था और आज 13 साल के उपरांत इसकी देश भर में शाखाएं सक्रियता से कार्यरत हैं. झारखंड के समस्त जिलों में भी इसकी यूनिट काम कर रही है. बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि वित्त विधेयक के माध्यम से संसद में 25 मार्च को पेंशन अधिनियम संशोधन कर सरकार ने पेंशनर्स को वर्तमान और भविष्य के श्रेणी में विभाजित कर उन्हें आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने की साजिश की है. इसके विरुद्ध 25 जुलाई शुक्रवार को शाम 4 बजे फिरायालाल चौक पर फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे अप्रत्याशित विलंब को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में बीएसएनएल के राज्य सचिव विनोद कुमार, बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के एम एल सिंह, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के एन के पाण्डेय, मनोज सिंह, आरके मिंज के अलावा पोस्टल व आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन के बीके चौधरी, गणेश डे, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, हसीना तिग्गा, बी बारा, रमेश काशी, बिरसा उरांव, पास्कल बोदरा, डीएन साहू, सुशीला कुजूर आदि उपस्थित हुए. 25 जुलाई को शाम 4 बजे फिरायालाल चौक पर पेंशन अधिनियम में तथाकथित संशोधन तथा आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे विलंब को लेकर सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. बैठक की अध्यक्षता एसपी मंडल ने की और संचालन एम जेड खान ने किया.














