• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jharkhand-police-allert-आदित्यपुर में सीएम को ट्वीट कर इंसाफ मांगना पूरे परिवार को पड़ा महंगा, खा रहा दर-दर की ठोकरें, झेल रहा यातनाएं

May 5, 2020
in क्राइम
0
jharkhand-police-allert-आदित्यपुर में सीएम को ट्वीट कर इंसाफ मांगना पूरे परिवार को पड़ा महंगा, खा रहा दर-दर की ठोकरें, झेल रहा यातनाएं
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस का कारनामा देखिए. जिन अपराधियों ने पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया, उन अपराधियों पर जमानतीय धारा लगाकर थाने से ही जमानत दे दी गयी. मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र का है, जहां पिछले शुक्रवार को बालू कारोबारी आलोक दुबे और सुमित राय ने शराब के नशे में एमआइजी-248 निवासी परमानंद राय के पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें परमानंद राय के दो बेटे प्रिंस कुमार राय और सूरज कुमार राय एवं पत्नी अंजू देवी बुरी तरह से घायल हुई. सभी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी. उधर, पीड़ित परिवार रात को ही थाना पहुंचा, लेकिन आरआइटी थाना पुलिस द्वारा ना तो उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया, ना ही उनकी शिकायत पर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके अल्कोहलिक होने का साक्ष्य जुटाया गया.

इधर बुरी तरह से लहूलुहान पूरा परिवार खुद रात के 10 बजे आदित्यपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे, लेकिन वहां से रात को ही बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. जहां सभी घायलों का इलाज हुआ. इधर आरआइटी थाना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार द्वारा इंसाफ के लिए सीएम को ट्वीट किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री (सीएम) ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस को मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हालांकि, आरआइटी थाना द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा कहा जा रहा है कि सभी आरोपी खुले में घूम रहे हैं और धमकी भी दिया जा रहा है. उधर पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा जिले के एसपी को अवगत कराया गया, जिस पर एसपी ने दर्ज एफआइआर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कर एसडीपीओ से बात करने का निर्देश दिया गया. इधर पीड़ित परिवार पर भी एफआइआर किए जाने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना के दिन इनके द्वारा भी मारपीट की गई जिससे आरोपी सुमित राय को हार्ट अटैक आया जिससे वे भी घायल हैं. इधर पुलिस के रवैये से पीड़ित परिवार दहशत में है.

पूरे मामले में थाना की भूमिका संदेह के घेरे में
पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया कि घटना से तीन दिन पहले उनके द्वारा जानमाल की सुरक्षा की फरियाद लगाई गई. लेकिन थाना द्वारा किसी तरह का कार्रवाई नहीं किया गया और नतीजा ये हुआ कि आरोपियों द्वारा पूरे परिवार पर तीन दिन बाद जानलेवा हमला कर दिया गया. वैसे पूरा मामला हाउसिंग बोर्ड के जमीन पर बने मकान पर कब्जा करने से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि एमआईजी 248 आवास बोर्ड की जमीन पर बना मकान है, जो अबतक आवास बोर्ड द्वारा किसी को अलॉट नहीं किया गया है. जिसमें पिछले 20 वर्षों से परमानंद राय सपरिवार रहते आ रहे हैं. वहीं आरोपी आलोक दुबे का परिवार 247 में रहता है और यही कारण है कि दोनों परिवार के बीच झड़प होता रहता है. वहीं आलोक दुबे दबंग प्रवृत्ति का बताया जाता है. और उसकी हरकतों से और पड़ोसी भी नाराज रहते हैं, लेकिन कोई सामने नहीं आना चाहते. पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी द्वारा आए दिन जातिसूचक गालियों का प्रयोग किया जाता है. उनकी मां- बहन की प्रतिष्ठा का हनन किया जाता है, शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई दुर्भावना से ग्रसित प्रतीत हो रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची
क्राइम

October 12, 2026
Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-psychological-effect-of-covid-19-lockdown-कोरोना वायरस व लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर के लोग हो रहे मानसिक तौर पर बीमार, सपने में आता है कोई कीड़ा उनके शरीर पर रेंग रहा है, इससे बचने के लिए ये करें उपाय

jamshedpur-crime-जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में गैंगवार की आशंका, जेल में अलर्ट, अखिलेश सिंह व सुधीर दुबे गैंग के लोग अलग-अलग रखे गये, अखिलेश सिंह गैंग के कंहैया सिंह को घाघीडीह जेल में रखने से जेल प्रशासन ने किया इनकार, जेल गेट से जमशेदपुर पुलिस को कंहैया को वापस लेकर लौटना पड़ा, सचिन के परिजन इलाज के लिए एसएसपी से लगायी गुहार

अभाविप ने केयू की कुलपति को भेजा ऑनलाइन ज्ञापन, घंटी आधारित शिक्षकों का मानदेय भुगतान, कॉलेजों में नामांकन, पंजीयन समेत रखी पांच सूत्री मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News