रांची: झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार राज्य को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में शानदार काम दिखाने के लिए पीएम अवार्ड मिला है. कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में झारखंड को सूचना दी है. मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने इसके लिए गुमले जिले की भूरि भूरि प्रशंसा की. इसके लिए गुमला डीसी सुशांत गौरव ने इसे ट्विट किया है, बताया है कि यह ऐतिहासिक पल है.झारखंड राज्य के इतिहास में पहली बार पीएम अवार्ड फार एक्सेलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का खिताब मिला है. कार्मिक मंत्रालय के अनुसार देश के आकांक्षी जिलों में शामिल गुमला में प्रशासनिक स्तर रई उल्लेखनीय और सराहनीय प्रयास हुए है.(नीचे भी पढ़े)
यह अवार्ड पीएम मोदी के हाथों 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में होने वाले सिविल सर्विस डे के मौके पर गुमला डीसी को दिया जाएगा.विदित हो कि आकांक्षी जिला गुमला के विभिन्न प्रखंडों में अगले एक वर्षों में सभी योजनाओं को युद्ध स्तर पर सफर क्रियान्वयन करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. शिक्षा में जीरो ड्राप आउट, स्वास्थ्य मानकों पर उपलब्धि, पंचायत भवन को आदर्श बनाना, कुपोषण व एनिमिया का उपचार, पर्यटन स्थलों के विकास आदि जैसे कामों में योजनाबद्ध तरीके से प्रशासनिक स्तर पर काम किये जा रहे है. गुमला जिले को पीएम अवार्ड जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. गुमला के डीसी सुशांत गौरव ने इसके लिए जिले के सभी लोगों को बधाई दी.



