रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का बोझ कम करने के लिए रिम्स-टू का निर्माण किया जाना है. लेकिन यह प्रोजेक्ट कांके के नगड़ी इलाके में बनाने का प्रस्ताव है. इसको लेकर आदिवासी किसान काफी नाराज है. वे इस जमीन अधिग्रहण का पुरजोर विरोध कर रहे है. जिस जमीन पर रिम्स टू का निर्माण किया जाना है, वह मूल रुप से कृषि योग्य भूमि है. किसानों का कहना है कि इस जमीन पर बिना जानकारी और मुआवजे की घेराबंदी की जा रही है. ,इससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा. (नीचे भी पढ़े)
इसलिए किसानों ने रिम्स टू निर्माण का विरोध करते हुए सड़क पर उतरे. किसानों ने विरोध में कुदाल लेकर निकले और सड़क पर ही खेती कर अपना विरोध जताया. इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसानों को रोकने का प्रयास भी किया. किसानों का कहना है कि हमारे से अन्याय हो रहा है. किसानों का कहना है कि खेती ही यहां के लोगों की आजीविका है. इसी की बदौलत हम लोग अपने परिवार का जीवन निर्वाह करते है. किसानों का कहना है कि रिम्स टू बनाने से पहले सरकार को ग्रामीणों से संवाद करना चाहिए, जो नहीं किया गया और आनन फानन मे घेराबंदी की जाने लगी. अब तो किसानों को अपने खेतों में घुसने नहीं दिया जा रहा है. जो सरासर गलत है. जिसका आज हमलोगों ने सड़क पर उतर कर खेती कर विरोध जताया.













