
रांची : झारखंड के गिरीडीह जेल के अधीक्षक राजमोहन राजन को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसको जेल भेजा जा रहा है. जेल अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही दोस्त की 13 साल की बेटी के साथ शारीरिक उत्पीड़न किया. बताया जाता है कि गिरीडीह के जेल अधीक्षक रांची के तुपुदाना इलाके में रहते हैं. उनके पड़ोस में उनका ही एक दोस्त रहता है, जिनकी 13 साल की बात है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात नाबालिग के पिता घर में नहीं थे. उसी वक्त जेल अधीक्षक ने नाबालिग को गलत नियत से छूआ और उसके साथ शारीरिक उत्पाड़न किया. इसके बाद जब लड़की ने विरोध किया, तब उसको चॉकलेट खाने के लिए पांच सौ रुपये देकर कहा कि यह बात किसी को नहीं बताना. इसके बाद जेल अधीक्षक वहां से निकल गय.ा इस बात को नाबालिग ने अपने ही अपार्टमेंट की एक महिला को बतायी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गयी. इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लिया और पूछताछ की है. बताया जाता है कि नाबालिग की मां रांची में रहती है. इसकी जानकारी शनिवार को रांची पुलिस को पहुंची. इसको लेकर अब तक लिखित शिकायत नहीं दी गयी है और अब जेल अधीक्षक को जेल भेजने की तैयारी के बीच हाईलेबल पैरवी की जा रही है. लिखित शिकायत नहीं मिलने को आधार बनाकर पुलिस मामले की लिपापोती करने की भी तैयारी कर रही है.






