
रांची: झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री सह पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि दिसंबर माह 2021 में पंचायत चुनाव करा दिया जाए. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके है. राज्य निर्वाचन आयोग परिसीमन का काम लगभग पूरा कर लिया है. इसके बाद की आवश्यक कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. पंचायत चुनाव कराने के लिए फंड का भी आंकलन कर चुनाव कराने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. इसके पांच अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी. जिसके बाद संभव है कि दिसंबर माह तक राज्य में पचायत चुनाव करा लिए जाएंगे. साथ ही साथ पंचायतों के अवधि विस्तार समस्या को दूर करते हुए कहा कि जल्द ही इस मामले में एक्सटेंशन देने पर आपसी सहमति बनाते हुए मंजूरी दे दी जाएगी.सरकार जल्द ही इससे संबंधित आदेश जारी कर सकती है. अध्यादेश को पहले ही मंजूरी दे गयी है. वर्तमान समय में विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, जल्द ही स्वीकृति दे दी जाएगी.मंत्री ने कहा कि कार्यकारी समिति को अवधि विस्तार अधिकतम छह माह या चुनाव होने तक का समय दिया जाएगा. राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त को प्रोजेक्ट भवन में होगी. इसमें जेपीएससी की नयी नियमावली, नियुक्ति नियमावली सहित अन्य कई प्रस्ताव आने की संभावना है. कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि पंचायतों में कार्यकारी समिति के जरिये दोबारा से कार्य करने व पंचायत चुनाव कराने देने संबंधी प्रस्ताव पर भी मंजूरी दी जाये.




