• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

YOUTUBE POSITIVE EFFECT-झारखंड : चांडिल के इस किसान की हिम्मत देखिये, डोभा पानी बचाने के लिए बनाया गया, उसी डोभा में पैदा कर दी मोती, अब शुरू कर दी बढ़िया कारोबार

अप्रैल 9, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, पश्चिम बंगाल न्यूज़, फाइनांस, सरायकेला-खरसावां न्यूज़
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला के रंगामटिया से लौटकर संतोष कुमार की विशेष रिपोर्ट

सरायकेला : किसानों की आय दुगनी हो सकती है. केंद्र और राज्य सरकार के दावों में सच्चाई है. जरूरत है तो जज्बे की. ऐसा कारनामा कर दिखाया है झारखंड के सबसे पिछड़े जिले में से एक सरायकेला- खरसावां जिले के किसान सुभाष महतो ने. वो भी बगैर सरकारी सुविधा लिए अपने जुनून और जज्बे की बदौलत. आइये आपको बताते हैं किसान सुभाष ने कैसे अपनी आय को दुगुना कर झारखंड में नए उद्योग का रास्ता ढूंढा.
झारखंड को आमतौर पर लोग खनिज संपदाओं वाला राज्य के रूप में जानते हैं, जहां आयरन ओर की प्रचूर मात्रा में भंडार है. इससे यहां उद्योग-धंधे, कल-कारखानों का विकास तेजी से हुआ है. झारखंड के किसान जहां भगवान भरोसे अपने खेतों में धान- गेहूं आदि की खेती करते हैं और नफ़ा- नुकसान को नियति समझकर स्वीकार कर लेते हैं और फिर सरकार के भरोसे खुद को छोड़ देते हैं. लेकिन किसान सुभाष महतो ने इन सबके बीच एक ऐसा फैसला किया जिसमें जोखिम की अधिक संभावना थी, मगर लाभ खर्च से तीन गुणा ज्यादा जानकर सुभाष महतो ने रिस्क उठाने की ठानी और उन्होंने मोती उत्पादन करने का फैसला लिया. ये हैरान करने वाला फैसला माना जा सकता था, लेकिन इंसान के अंदर जुनून और जज्बा का ही परिणाम है कि उसने चांद पर आशियाना बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. यू-ट्यूब पर मोती उत्पादन कर आय को दुगना-तिगुना करने की जानकारी किसान सुभाष महतो को मिली, जिसका प्रशिक्षण उन्होंने कोलकाता में लिया और एक साल के अथक परिश्रम से छोटे से डोभा में करीब आठ हजार मोतियों का उत्पादन कर रहे है, जो अब तैयार होने को है. इसमें किसान सुभाष महतो ने ढाई लाख के आसपास पूंजी लगाई है. जबकि खुद किसान सुभाष बताते हैं कि इसमें उन्हें अनुमानित 12 से 13 लाख का आय प्राप्त होगा. वैसे झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के चमारु पंचायत के रंगामटिया गांव के किसान सुभाष महतो ने झारखंड के किसानों के लिए निश्चित तौर पर एक नजीर पेश की है. अगर राज्य सरकार इस दिशा में सार्थक पहल करे तो झारखंड का कुटीर उद्योग इस उद्योग में जबरदस्त तरक्की कर सकता है. और झारखंड के लोगों को मोती की खरीददारी के लिए दूसरे राज्य के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. जब किसान सुभाष महतो द्वारा छोटे से डोभा में करीब आठ हजार मोतियों का उत्पादन किया जा रहा है, जो अप्रैल – मई तक अपना रूप धारण कर लेगा. और उससे वे लाखों की आमदनी कर सकेंगे तो राज्य के अन्य किसानों को भी इस उद्यम को अपनाने का प्रयास करना चाहिए. श्री महतो के अनुसार वर्तमान में पूरे झारखण्ड में सिर्फ दो लोगों ने ही इसका उत्पादन शुरू किया है. इसमें एक वे स्वयं है, जबकि एक हजारीबाग का रहने वाला है. श्री महतो ने बताया कि उनके द्वारा किये जा रहे मोती उत्पादन से उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान मिल रही है.

उनका कहना है की इंटरनेट से मिली मोती उत्पादन की जानकारी
कहा जाता है कि इंटरनेट का उपयोग लोगों के लिए अच्छा और बुरा दोनों होता है. अगर इंटरनेट का सदुपयोग किया जाये तो लोगों को अपने जीवन में इसका लाभ भी मिलता है. श्री महतो बताते है कि इंटरनेट के माध्यम से उन्हें सीप मोती उत्पादन किये जाने की जानकारी मिली. इसके बाद इंटरनेट में बताए गए पते पर संपर्क कर उन्होंने मोती उत्पादन का प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई, जिसे प्रशिक्षकों ने स्वीकार कर लिया. श्री महतो ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी माह में वे कोलकाता के मेचोदा नामक जगह पर 15 दिनों का प्रशिक्षण लेकर परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि अगर वे इसमें सफल हो जाते हैं तो अगले साल से युवाओं को प्रशिक्षण देकर सीप मोती उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे. उनका कहना है कि सरकारी स्तर पर सहयोग नहीं मिलने की वजह से कभी-कभी आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ती हैं, लेकिन इससे उनका मनोबल नहीं टूटता है. झारखंड में इसका उत्पादन नहीं होने के कारण उन्हें कोलकाता से ही सीप (झिनुक) व कच्चा पाउडर व अन्य सामग्री लाना पड़ता है. इसके बाद कच्चा पाउडर को लॉकेट रूप देकर सांचा से हर धर्म के लोगों के लिए मोती का बीजा तैयार कर मोती बनने के लिए चिप में डाला जाता है. सीप मोती समुद्र में रहने वाले घोंघा प्रजाति के एक छोटे से प्राणी के पेट में बनते हैं. वे कोलकाता से सीप लाने के बाद उसे एक सप्ताह तक डोभा में पानी सूट करने के लिए छोड़ते है. उसके बाद उसे बाहर निकालकर सर्जरी के माध्यम से लॉकेट आकार के मोती का बीजा को सीप में प्रवेश कराते है. उसके बाद कुछ दिन तक एंटी बाइटिक पानी में रखा जाता है. उसके बाद उसे पानी में छोड़ दिया जाता है. ऐसी अवस्था में सीप में डाले गये बीजा में एक विशेष पदार्थ की परत चढ़ती रहती है. यह विशेष पदार्थ कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जोकि उस जीव के अंदर पैदा होता है. धीरे-धीरे यह एक सफेद रंग के चमकीले गोल आकार का पत्थर जैसा पदार्थ बन जाता है, जिसे मोती कहते हैं. माना जाता है कि प्राकृतिक रूप से तैयार मोतियों के उपयोग से मन व दिमाग शांत रहता है.

सरकारी सहायता के नाम पर जुर्माना
किसान सुभाष महतो ने बताया कि इस उद्योग को शुरू करने में उन्होंने अपने घर की पूंजी लगाई, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई से मदद मांगा उन्होंने डीप बोरिंग करा दिया अपना कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन रहने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा पच्चीस हजार का जुर्माना लगाया गया, लेकिन तरक्की के मार्ग में बाधा से लड़ने के लिए मैं तैयार नहीं था अन्यथा पूरा मेहनत बर्बाद हो सकता था इसलिए जुर्माना भरकर आगे बढ़ गया. किसान सुभाष महतो ने सरकार से ऐसे मामलों में किसानों के साथ सहानुभूति दिखाने की उम्मीद जताई है.

Tags: किसानझारखंड समाचारपश्चिम बंगाल समाचारसरायकेला खरसावां
Developer

Developer

Related Posts

इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक का सफर पर चर्चा
कारपोरेट व यूनियन

इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक का सफर पर चर्चा

नवम्बर 20, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

नवम्बर 20, 2026
Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

नवम्बर 20, 2026
Next Post

जमशेदपुर : नुवोको सीमेंट जोजोबेड़ा प्लांट में कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, 1.50 लाख रुपये तक मिलेगा बोनस

दक्षिण-पूर्व रेलवे के कर्मचारी ने बागबेड़ा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर से सटे कपाली में लोहा कारोबारी से 90 हजार लूटे, विरोध करने पर चाकू से किया घायल, हालत गंभीर, जल्ला फिरोज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच एक कार ने दो बाइकों को...

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार...

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर: हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की सी3 बोगी में आग...

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका प्रखंड अंतर्गत पाडंरसिली में पावर सब स्टेशन के निर्माण कार्य...

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की अवधारणा (कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी 2026) में टाटा...

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष...

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : पटमदा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित...

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा, भक्ति...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें

© 2026 Sharp Bharat News